महाकाल की शरण में पहुंचे CM मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ की शयन आरती, महाकाल लोक के लाइट एंड साउंड शो का लिया आनंद
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल की शयन…
